सिंहपुर मेले में धक्का लगने पर हुआ था विवाद, चौकी से लौटते ही दोबारा हमला, गोलू के सिर में लगे छह टांके
Kanpur । बिठूर के सिंहपुर मेले में मामूली धक्का-मुक्की को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस चौकी में समझौते के बाद भी नहीं थमा। आरोप है कि सुलह होने के कुछ देर बाद ही एक पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर सिंहपुर चौराहे पर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। 15 से 20 युवकों ने गोलू कश्यप और उसके साथियों को घेरकर मारपीट की। हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में छह टांके लगाने पड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
मामूली धक्के पर शुरू हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर मेले में गोलू कश्यप और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच धक्का-मुक्की को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई और समझौता करा दिया। इसके बाद मामला शांत होने की उम्मीद थी।
साथियों को बुलाकर किया हमला
आरोप है कि समझौते के कुछ देर बाद ही विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सिंहपुर चौराहे पर गोलू और उसके दोस्तों को घेर लिया गया। 15 से 20 युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों की पिटाई से गोलू के सिर में गंभीर चोट आई। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
छह टांके लगने के बाद थाने पहुंचा पीड़ित
घटना के बाद घायल गोलू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में छह टांके लगाए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने बिठूर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश
बिठूर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर
एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश
बिठूर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के पीछे की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

