मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New Delhi : अदाणी समूह ने 20 स्कूल खोलने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की
भारत

New Delhi : अदाणी समूह ने 20 स्कूल खोलने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की

Akash Chaudharyअपडेट: February 17, 2025

New Delhi । अदाणी समूह ने देशभर में करीब 20 स्कूल खोलने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी के समय परमार्थ के कार्यों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का महादान करने की घोषणा की थी। स्कूलों से पहले अदाणी समूह ने अस्पतालों के निर्माण के लिए छह हजार करोड़ रुपये और कौशल विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

अदाणी समूह के अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को कहा कि देशभर में शिक्षा के मंदिर स्थापित करने के लिए के-12 तक की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी निजी संगठन जेम्स एजुकेशन के साथ गठजोड़ किया है। फाउंडेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है।

अदाणी परिवार से दो हजार करोड़ रुपये के शुरुआती योगदान के साथ साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी। अदाणी फाउंडेशन देश के 19 राज्यों के 6,769 गांवों में काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *