Tuesday, July 21, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : रामायणम्’ टीम का अनोखा अभियान

Mumbai : रामायणम्’ टीम का अनोखा अभियान

Mumbai । नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि इसकी टीम ने एक अनोखी सांस्कृतिक पहल के तहत देशभर में मेगा स्कूल एक्टिवेशन कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लाखों स्कूली छात्रों को भारत के महान महाकाव्य रामायण की समृद्ध विरासत, उसके मूल्यों और प्रेरणादायक कहानियों से जोड़ना है।

यह पहल देशभर के 18 शहरों में चलाई गई, जिसमें बेंगलुरु, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख शहरों के 400 से अधिक स्कूलों के 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान के दौरान छात्रों को रामायण से परिचित कराने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें ड्राइंग प्रतियोगिताएं, रचनात्मक अभिव्यक्ति सत्र, क्विज कॉम्पिटिशन और इंटरैक्टिव डिस्कशन शामिल थे,

जिनका लक्ष्य बच्चों को मनोरंजक तरीके से रामायण की कथाओं और उससे जुड़े मूल्यों को समझाना था। इस विशेष पहल की थीम हमारा सत्य। हमारा इतिहास। रखी गई, जिसने छात्रों को अपने परिवार के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मेकर्स का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से युवा पीढ़ी तक सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...