मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Mumbai : चुनाव आयोग ने की शिंदे के सामान की चेकिंग तलाशी के दौरान शिंदे ने उद्धव के बयान पर कसा तंज
भारत

Mumbai : चुनाव आयोग ने की शिंदे के सामान की चेकिंग तलाशी के दौरान शिंदे ने उद्धव के बयान पर कसा तंज

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2024

Mumbai । चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई नेताओं की चेकिंग की है। महाराष्ट्र के पालघर में कोलगांव हैलिपेड पर बुधवार को चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के सामान की चेकिंग की। अधिकारियों ने शिंदे के बैग, ब्रीफकेस और दूसरे सामान की जांच करते हुए वीडियोग्राफी कराई। इस मौके पर शिंदे ने अधिकारी से कहा- कपड़े हैं, यूरिन पॉट बगैरह नहीं है। शिंदे की यह टिप्पणी उद्धव ठाकरे के बयान पर तंज माना जा रहा था। बता दें कि 11 और 12 नवंबर को हैलिपेड पर 2 बार उद्धव ठाकरे के भी सामान की जांच हुई थी। तब उद्धव ने इसका वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कहते नजर आ रहे थे- मेरा बैग चेक कर लीजिए। चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी के बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना। शिंदे के अलावा बुधवार को पुणे में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी जांच की गई। इससे पहले मंगलवार को लातूर में चुनाव आयोग ने नितिन गडकरी के बैग की चेकिंग की थी। महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के हेलिकॉप्टर की भी बीते दिनों जांच हो चुकी है। बीजेपी ने फडणवीस के हेलिकॉप्टर जांच की वीडियो भी जारी किया।
उद्धव जांच का विरोध कर लोगों का ध्यान भटका रहे
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कोल्हापुर में मेरा बैग चेक किया गया। उद्धव जांच का विरोध कर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं, वे रोकर-चिल्लाकर वोट हासिल करना चाहते हैं। बैग चेकिंग में गलत क्या है। चुनाव प्रचार के दौरान हमारे भी बैग चेक होते हैं। उद्धव को हताशा के इस स्तर पर आने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को तमाशा करने की आदत होती है। अजित पवार ने कहा, इलेक्शन कैंपेन के दौरान मेरा बैग चेक किया गया। इलेक्शन कमीशन के अधिकारी रूटीन चेकअप के लिए मेरे हेलिकॉप्टर तक आए थे। मैंने पूरा सहयोग किया। मैं मानता हूं कि ऐसी प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1041&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *