Wednesday, June 3, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : भूत बंगला' की धमाकेदार एंट्री, अक्षय कुमार ने तोड़ा 'धुरंधर:...

Mumbai : भूत बंगला’ की धमाकेदार एंट्री, अक्षय कुमार ने तोड़ा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दबदबा

Mumbai । भूत बंगला ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री मारते हुए धुरंधर: द रिवेंज का दबदबा खत्म कर दिया है। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।

फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि पेड प्रीव्यू से 3.50 करोड़ रुपये पहले ही जुड़ चुके थे। इस तरह घरेलू स्तर पर इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 23.90 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें भारत का 18.90 करोड़ ग्रॉस और विदेशों से 5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

इस दमदार शुरुआत के साथ भूत बंगला ने चार हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही धुरंधर: द रिवेंज को टॉप पोजिशन से हटा दिया। रणवीर सिंह की फिल्म के कलेक्शन में 30वें दिन गिरावट देखने को मिली और उसने करीब 2.70 करोड़ रुपये नेट कमाए, हालांकि इसका कुल नेट कलेक्शन अब भी 1105.82 करोड़ रुपये के आसपास बना हुआ है।

खास बात यह है कि भूत बंगला अब महामारी के बाद अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में सूर्यवंशी 26.29 करोड़ के साथ पहले नंबर पर है, जबकि हाउसफुल 5 24 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है। ‘भूत बंगला’ 15.75 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना चुकी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...