मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव अंडर 11बालिका वर्ग में जीता खिताब
खेल

Kanpur : बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव अंडर 11बालिका वर्ग में जीता खिताब

Akash Chaudharyअपडेट: November 17, 2024
Kanpur । कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में प्रथम कॉस्को कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ।विजेताओं को मुख्य अतिथि टेस्टी डेयरी स्पेश्यलाइटिस लिमिटेड के चेयरमैन अतुल मेहरा, वाइस प्रेसिडेंट अर्पित मेहरा, डॉ. धीरेंद्र सिंह, मुकेश पॉलीवाल,विजय श्रीवास्तव ने ट्रॉफी मेडल देकर सम्मान किया।इस मौके पर डॉ. दीपक अग्रवाल, रुचि श्रीवास्तव, देविका मेहरा, अमित खत्री, अमित श्रीवास्तव, डीपी सिंह, महिप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
#kanpur
फाइनल के परिणाम इस प्रकार रहे:-बालक एकल अंडर-11 वर्ग में रुशांक ने जैनिल रावत को 30-22 से हराया, तो बालिका वर्ग में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव ने अनिका को 30-25 से हराकर खिताब जीता।बालक युगल अंडर-11 वर्ग में सोहम अग्रवाल-तनुष रेड्डी ने श्रेयश झा-विहान सिंह की जोड़ी को 30-22 से हराकर खिताब जीता, तो बालिका वर्ग में आरना द्विवेदी-उत्प्रेक्षा ने अक्षयनी तिवारी-अनिका शर्मा को 30-21 से हराकर खिताब जीता।
#kanpur
मिश्रित युगल अंडर-11 वर्ग में रुशांक-उत्प्रेक्षा ने श्रेयस झा-अनीका शर्मा को नजदीकी मुकाबले में 30-28 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बालक एकल अंडर-15 वर्ग में शार्दूल खत्री ने यश तिवारी को 21-14, 21-14 से हराया, तो बालिका एकल अंडर-15 वर्ग में अदित्रि कटियार ने मुजैना को हराकर खिताब जीता। बालक युगल अंडर-15 वर्ग में शार्दुल-कंदर्भ खत्री ने अथर्व यादव-हर्ष शुक्ला को हराकर जीत, तो बालिका युगल अंडर-15 वर्ग में अद्रित्रि-अंशिका ने अवनी-मुज़ैना को हराकर खिताब जीता।
https://parpanch.com/kanpur-peacock-miracles-won-from-the-claws-of-ram-singh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *