मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: ग्रीनपार्क में यूपी और गोवा ने बहाया जमकर पसीना
खेल

Kanpur: ग्रीनपार्क में यूपी और गोवा ने बहाया जमकर पसीना

Parpanch Newsअपडेट: November 13, 2024

Kanpur: बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में 15 नवंबर से उत्तर प्रदेश बनाम गोवा के बीच मैच खेला जाएगा। इसके लिए गोवा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। मेजबान यूपी टीम वर्तमान में तीन मैचों में जीत व एक मैच ड्रा के साथ 48 अंकों के साथ इलीट ग्रुप-बी में पहले स्थान पर है। जबकि, मेहमान गोवा की टीम 4 मैचों में एक हार और तीन में ड्रा के साथ 25 अंक लेकर ग्रुप में सातवें स्थान पर है। ऐसे में यूपी टीम गोवा में जीत के साथ नॉकआउट के लिए प्रयास करेगी। इसके बाद दोनों की टीमों ने जमकर नेट्स पर अपने-अपने कोचों की देखरेख में अभ्यास किया।

#kanpur:

 

पिछले सीजन की उपविजेता टीम यूपी ने ग्रीनपार्क में खेले गए अंतिम मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ थोड़ा कमजोर प्रदर्शन किया था। ऐसे में आगामी मैच में गोवा के खिलाफ कोई कोर कसर न रह जाए, इसके लिए टीम ने कोच विक्रमजीत मलिक की देखरेख में अभ्यास किया। सबसे पहले टीम ने रनिंग, वॉर्मअप और एक्सरसाइज के बाद नेट में जमकर अभ्यास किया। कप्तान आराध्य यादव समेत स्वास्तिक चिकारा, लोकल ब्वाय आर्दश सिंह, रितुराज शर्मा ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी की वहीं कुणाल त्यागी, शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी, विजय यादव, प्रशांत वीर ने अपनी गेंदों को धार दी। वहीं, दूसरी ओर गोवा की टीम ने अजान थोथा, कौशल, आनंद आर तेंदुलकर, अभिनंदन ठाकुर, आर्यन अजय, ने नेट्स पर बल्लेबाजी में हाथ आजमाए, तो गेंदबाजी में शिवेंद्र प्रताप सिंह, शादाब खान आदि ने खुद को ग्रीनपार्क की परिस्थितियों के अनुसार बैठाने का प्रयास किया। जहां अंतिम मैच में यूपी ने छत्तीसगढ़ के साथ ड्रा मैच खेला था। तो दूसरी ओर गोवा को अपने अंतिम मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ एक पारी और 95 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

https://parpanch.com/kanpur-jai-narayan-vidya-mandir-becomes-champion/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *