Kanpur । 20वीं उप्र राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज में किया जाएगा। गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में एक और दो मार्च को होने वाले चैंपियनशिप के लिए शहर की टीम का चयन ट्रायल 21 फरवरी को अरमापुर स्थित स्टेडियम में होगा।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रायल में विभिन्न स्पर्धा के लिए एथलीट के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं।

