Kanpur । पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 26 से 29 नवंबर तक आगरा में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 18 नवंबर को दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 19 नवंबर को दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा।
इन दोनों ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी नगर निगम की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड के साथ ट्रायल के लिए आएं।

