मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 में भिड़ेंगी शहर की 10 टीमें
खेल

Kanpur : अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 में भिड़ेंगी शहर की 10 टीमें

Akash Chaudharyअपडेट: November 12, 2026

16 नवंबर से कानपुर साउथ मैदान पर शुरू होगा टूर्नामेंट, 21 नवंबर को खेला जाएगा

 

 

Kanpur।  शहर के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। कानपुर साउथ एकेडमी की ओर से चौथा अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 16 नवंबर से कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित किया जाएगा। छह दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शहर की 10 टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता में के. क्रिकटर्स, साउथ, केडीएमए, रोवर्स, वाईएमसीसी, राइडर्स, नेशनल यूथ, खंडेकर एकेडमी, बाबे लालू और पीएसी की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों में शामिल खिलाड़ी खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा का बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ ही क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देना है।