मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रोलैंड और एमयूसी क्लब ने फाइनल में बनाई जगह
खेल

Kanpur : रोलैंड और एमयूसी क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

Akash Chaudharyअपडेट: November 12, 2026

Kanpur । केसीए से आबद्ध व स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रोलैंड क्लब ने नेशनल क्लब को छह विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एमयूसी क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को दस विकेट से करारी ​​​शिकस्त दी।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में नेशनल क्लब की पूरी टीम 10 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। टीम से सुनील कनौजिया व सचिन निषाद ने 23-23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में फरजान अली ने तीन, अर्थव गुप्ता व सा​त्विक शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में रोलैंड क्लब ने 4 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में सौरभ मिश्रा ने 42 रन व आदित्य राज ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पुनीत कुमार ने दो व संतोष ने एक को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ मिश्रा को चुना गया। किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एमयूसी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन बनाए। टीम से सजल तिवारी ने 28 रन, राहुल सिंह ने 27 व विराट शुक्ला ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन तिवारी ने दो व गौरव ने एक को आउट किया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। टीम से अक्षत तिवारी ने 36, देवांश गुप्ता ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुधीर गुप्ता और ओमकार शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल सिंह को चुना गया।