ग्रीन पार्क में दोपहर तीन बजे से होगा चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 नवंबर से गोंडा में
Kanpur। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के लिए कानपुर मंडल की सीनियर फुटबाल टीम का चयन ट्रायल 14 नवंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर तक देवीपाटन (गोंडा) में खेली जाएगी।
इसमें प्रतिभाग करने वाली कानपुर मंडल की टीम के गठन के लिए दोपहर तीन बजे से ट्रायल होगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल स्थल पर अभित वर्मा, अमित नारंग, आसिफ इकबाल और शेख जावेद से संपर्क कर सकते हैं।

