Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने डीकेजी इंटरनेटेंमेंट इलेवन को सात विकेट से मात दी, जीत के साथ ही प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में प्राइम एनलाइटेन इलेवन का सामना सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन के साथ सात जून की रात को कानपुर साउथ मैदान पर होगा।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीकेजी इंटरनेटेंमेंट इलेवन ने 23.5 ओवर में 175 रन बनाए। टीम से आर्यन पुरोहित ने 100 रन, ध्रुव ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश ने चार, कार्तिक व आद्रिक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में प्राइम इंटरनेटेंमेंट इलेवन की पूरी टीम 23.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से अर्जित ने 56 रन, एस वत्स ने 37 रन व आकाश ने नाबाद 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में जयंत शर्मा व आर्यन ने एक-एक विकेट पर अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच चार विकेट लेने वाले शिवांश राय को चुना गया। फाइनल में सिग्मा ग्रिपलाॅक इलेवन और प्राइम इंटरनेटेंमेंट इलेवन के बीच मैच खिताब के लिए खेला जाएगा।


