मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: आरआरआर वॉरियर्स, पटेल प्रापर्टीज, क्रेजी क्राउड और मयूर मिराकिल्स जीते
खेल

Kanpur: आरआरआर वॉरियर्स, पटेल प्रापर्टीज, क्रेजी क्राउड और मयूर मिराकिल्स जीते

Parpanch News

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित संडे लीग फॉर स्पार्क ट्रॉफी के तहत चार मुकाबले खेले गए।

एचबीटीयू में पहले मैच में आरआरआर वॉरियर्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। सुदंरम दीक्षित ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में संतोष ने तीन को आउट किया। जवाब में मेटाडोर फोम एकादश की पूरी टीम 22.3 ओवर में पूरी टीम 163 रन पर ढेर हो गई। अविरल ने 74 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकुश व शिव प्रताप ने तीन-तीन और नीरज ने दो को आउट किया। आरआरआर वॉरियर्स ने 22 रनों से मात दी और मैन ऑफ द मैच अंकुश चौहान रहे।

दूसरे मैच में कानपुर साउथ मैदान पर स्पार्क इंटरनेशनल ने 30 ओवर 7 विकेट पर 186 रन बनाए। यश अरोरा ने 100 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सैफ व नितिन ने दो-दो को आउट किया। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने 23.5 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। सौरभ ने 61 व सनी ने 51 रन बनाए। तीसरे मैच में श्यामनगर मैदान पर 16 टू 60 क्रिकेट क्लब ने 29.5 ओवर 157 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें ललित शर्मा ने 84 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकुर ने चार को आउट किया। जवाब में क्रेजी क्राउड एकादश ने 25.5 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता।

चौथे मैच में सप्रू मैदान पर मयूर मिराकिल्स ने 30 ओवर में 199 रन बनाए। इसमें अब्दुल रहमान ने 83 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लव पांडे ने तीन व मनिंदर ने दो को आउट किया। जवाब में क्रेजी रेंजर ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी और मयूर मिराकिल्स ने 23 रन से मैच जीता। जीत के हीरो अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *