मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : फैज की गेंदबाजी से रोवर्स क्लब जीता
खेल

Kanpur : फैज की गेंदबाजी से रोवर्स क्लब जीता

Akash Chaudhary
Kanpur ।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में एक मुकाबला खेला गया। इसमें रोवर्स क्लब ने ओलंपिक रजि. को दो विकेट से पराजित किया।
एचएएल मैदान पर ओलंपिक रजि. ने 31.2 ओवर में 114 रन बनाए। इसमें आशीष चतुर्वेदी ने 54 रन व अभिषेक यादव ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में फैज अहमद ने तीन, नूरैन अली व सत्यम पाण्डेय ने दो-दो को आउट किया।
जवाब में रोवर्स क्लब ने 24.3 ओवर में आठ विकेट पर 116 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सत्यम पाण्डेय ने 28, अभिषेक यादव ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्जुन सिंह ने चार व अमन भदौरिया ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच फैज अहमद को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *