Kanpur । केएसपीएल टी-10 ब्लास्ट कानपुर कार्पोरेट कप के फाइनल मुकाबले में रीजेंसी रॉयल्स ने आईएआई ग्लोबल को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। एसटीआई ग्राउंड में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल में आईएआई ग्लोबल ने पहले खेलकर दस ओवर में 130 रन बनाए।
जवाब में रीजेंसी रॉयल्स ने डा. चेतन सिंह के 63 रनों के दम पर आसानी से मैच अपने नाम किया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आईएआई ग्लोबल ने रमाशिव मेडिकल को तथा रीजेंसी रॉयल्स ने रेनू ब्राड बैंड को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी। यह जानकारी आयोजन सचिव अमित जायसवाल ने दी।
—

