मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला बधिर टीम में कानपुर की प्रियांशी का चयन
खेल

Kanpur : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला बधिर टीम में कानपुर की प्रियांशी का चयन

Akash Chaudhary

Kanpur। इण्डिया डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की ओर से श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम की घोषणा की गई। यह सीरीज 7 से 13 जुलाई 2026 तक श्रीलंका में खेली जाएगी, इसमें पांच महिला बधिर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज के लिए भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों कानपुर की प्रियांशी दीक्षित और लखनऊ की प्रतिभा मिश्रा को स्थान मिला है।