मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का भी पीएम करेंगे लोकार्पण/ शिलान्यास
कानपुर

Kanpur : खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का भी पीएम करेंगे लोकार्पण/ शिलान्यास

Akash Chaudhary

Kanpur । सीएसए में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के द्वारा खुर्जा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट, ओबरा थर्मल पावर प्लांट की दो यूनिट एवं जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन की दो यूनिटों का लोकार्पण/शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा कराए जाने की जानकारी दी।

 

उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त तीनों पॉवर प्लांट की पांच इकाइयों के प्रारंभ हो जाने से प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी जोकि मील का पत्थर साबित होगा।

*उक्त थर्मल पावर प्लांट की ये हैं विशेषताएं*

खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट
स्थान: बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश.
ऊर्जा उत्पादन: 1320 मेगावाट.
प्रकार: कोयला आधारित सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट.
संबंधित कंपनी: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड.

ओबरा थर्मल पावर स्टेशन
स्थान: सोनभद्र, उत्तर प्रदेश.
ऊर्जा उत्पादन: 1660 मेगावाट.
प्रकार: थर्मल पावर स्टेशन.
संबंधित कंपनी: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड.

जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन
स्थान: एटा, उत्तर प्रदेश.
ऊर्जा उत्पादन: 1320 मेगावाट.
प्रकार: सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन.
संबंधित कंपनी: जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (JUVNL).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *