मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : चचेरे भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, युवक की मौत
कानपुर

Kanpur : चचेरे भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, युवक की मौत

Akash Chaudhary

 

 

 

 

 

Kanpur । काकादेव के शास्त्री नगर स्थित मतैयापूर्वा की कुम्हार वाली गली में सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक की जान चली गई। चचेरे भाई से हुई कहासुनी के बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राकेश का अपने चचेरे भाई रवि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रवि ने राकेश को लात-घूंसों से पीटने के बाद लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से राकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।