मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पीएसी क्लब ने एचएएल को 66 रन से दी मात 
खेल

Kanpur : पीएसी क्लब ने एचएएल को 66 रन से दी मात 

Akash Chaudhary
Kanpur । लेख क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस और पीएससी नर्सिंग अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री क्रिकेट सीरीज का आयोजन 24 से 28 मार्च तक हो रहा है। मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए।
जिसमें पहला मैच पीएसी पीएसी जूनियर और एचएएल अंडर-12 के बीच ड्रा रहा। जबकि दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने एचएएल अंडर-14 को 66 रन से मात दी।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर कोच लेखचंद गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। श्यामनगर स्थित पीएसी-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में पीएसी जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें ओम ने 34 व के विक्चर ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूर्यांश ने तीन, शिखर ने दो को आउट किया।
जवाब में एचएएल अंडर-12 की टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए और मैच ड्रा रहा। एचएएल अंडर-12 से अभिनीत ने 40, कार्तिक भल्ला ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनीत ने तीन, यशस्वी ने दो को आउट किया। पीएसी-ए मैदान पर दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए।
इसमें राघव ने 60 रन व तन्मय यादव ने 56 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदित्य व शुभम ने एक-एक को आउट किया। जवाब में एचएएल अंडर-14 की पूरी टीम 19.2 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अभिनीत ने 20, लक्ष्य मिश्रा ने 19 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. उमर ने पांच और मृदुल सिंह ने तीन को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *