मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : नेशनल यूथ,सुपीरियर स्पि्रट,काउंटी क्लब,रोलैंड क्लब,पीएसी ने जीते मुकाबले
खेल

Kanpur : नेशनल यूथ,सुपीरियर स्पि्रट,काउंटी क्लब,रोलैंड क्लब,पीएसी ने जीते मुकाबले

Akash Chaudhary
Kanpur ।केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को पहले मैच में नेशनल यूथ ने बीसीए को 136 रन से मात दी। दूसरे मैच में सुपीरियर स्पि्रट ने साउथ जिमखाना को 86 रन से हराया।
तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने गीतांजली क्लब को 314 रन से पराजित किया। चौथे मैच में रोलैंड क्लब ने वाईएमसीसी को नौ विकेट से मात दी। पांचवें मैच में पीएसी ने विनर्स क्लब को 40 रन से हराया।राष्ट्रीय मैदान पर पहले मैच में नेशनल यूथ ने 38 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन बनाए।
इसमें राधेश्याम गुप्ता ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष गौड़ ने तीन, अभय व शिवांश ने दो-दो को आउट किया। जवाब में बीसीए की पूरी टीम 25.1 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। ब्रजेश कुमार ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिषेक ने तीन, साहिल ने दो को आउट किया।
कानपुर साउथ मैदान पर दूसरे मैच में सुपीरियर स्पि्रट ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाए। इसमें आदित्य चौरसिया ने 56 रन बनाए,तो गेंदबाजी में अखिलेश यादव व विकास शर्मा ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में साउथ जिमखाना की पूरी टीम 28 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें रंधीर सिंह ने सर्वाधिक 31 रन जोड़े,तो गेंदबाजी में जय प्रकाश ने बिना रन दिए तीन विकेट, अमित गुप्ता ने दो विकेट चटकाए।
सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 334 रन बनाए। इसमें वेद प्रकाश ने 86, वंशुल ने 70 की पारियां खेली,तो गेंदबाजी में शिवांश त्रिवेदी ने चार व सौरभ सिंह ने तीन को आउट किया। जवाब में गीतांजली क्लब की पूरी टीम 6.4 ओवर में 20 रन पर ढ़ेर हो गई। गेंदबाजी में राज सोनी ने पांच, यश द्विवेदी ने दो को आउट किया।
चौथे मैच में एचएएल मैदान पर वाईएमसीसी ने 24 ओवर में 72 रन बनाए। इसमें आदर्श ने सर्वाधिक 22 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में सात्विक शर्मा ने चार, चिराग ने तीन व आर्यन ने दो को आउट किया। जवाब में रोलैंड क्लब ने 14.3 ओवर में एक विकेट पर 73 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मनीश ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गौरव ने एक विकेट लिया।
पांचवें मैच में पीएसी मैदान पर पीएसी ने 39.3 ओवर में 254 रन बनाए। इसमें मयंक सिंह व संदीप मित्तल ने 50-50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रंजीत व सूरज ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में विनर्स क्लब की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन ही बना सकी। इसमें यश अरोरा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने चार, विवेक व सुरेंद्र ने दो-दो को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *