मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केपीएल लीग में फ्रेंचाइजियों के कोच व सहायक कोच के नाम की हुई घोषणा
खेल

Kanpur : केपीएल लीग में फ्रेंचाइजियों के कोच व सहायक कोच के नाम की हुई घोषणा

Akash Chaudhary
kpllogo

hKanpur ।कानपुर प्रीमियर लीग फॉर (केपीएल) की छह फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच के रूप में राहुल सप्रू, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सोलंकी, कपिल पांडेय, शशिकांत खांडेकर और डा. विकास यादव जैसे नाम को चुना गया है।

केपीएल की मयूर फ्रेंचाइजी ने राहुल सप्रू को मुख्य कोच, प्रेम कुमार को असिस्टेंट कोच और शैलेंद्र शुक्ला को टीम मैनेजर बनाया। वहीं, प्राइम माजदा ने मुख्य कोच प्रशांत गुप्ता, असिस्टेंट कोच हसीन अहमद और मैनेजर प्रमोद पाटिल बनाया। वीसी मोटर्स फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच के रूप में अरविंद सोलंकी, असिस्टेंट कोच भवानी सिंह और टीम मैनेजर गोपाल सिंह को चुना।

फ्रेंचाइजी रहमान ने मुख्य कोच कपिल पांडेय, असिस्टेंट कोच आदित्य पाठक और मैनेजर संजय दीक्षित, फ्रेंचाइजी टीएसएच ने मुख्य कोच शशिकांत खांडेकर, असिस्टेंट कोच मो. आमिर और मैनेजर इंदरपाल सिंह तथा फ्रेंचाइजी जेके ने मुख्य कोच डा. विकास यादव, असिस्टेंट कोच सुनील त्रिपाठी और मैनेजर आशीष यादव को बनाया।

बुधवार को कमला क्लब में ट्रायल के अंतिम दिन करीब 300 खिलाड़ियों ने नेट पर खुद को साबित कर ट्रायल मैच के लिए अपनी दावेदारी पेश की। मुख्य चयनकर्ता गोपाल शर्मा, अंकित राजपूत, डा. विकास यादव और राकेश तिवारी ने हर खिलाड़ी के प्रदर्शन को परखा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल मैच के लिए संभावित सूची में शामिल किया।

अब केपीएल चयनकर्ता मंडल मिलकर तीन दिवसीय ट्रायल में सफल रहे खिलाड़ियों के बीच 16 टीम बनाकर उनके बीच ट्रायल मैच कराएंगे। जहां ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी नीलामी के लिए चिह्नित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *