कानपुर जेम्स,वी राइजिंग,रेडविंग्स ने जीते मुकाबले
Kanpur। केएसपीएल की ओर से एक्सिस कप में शनिवार को चार मैच हुए। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर पहले मैच में कानपुर पैंथर्स ने कानपुर रेंजर्स को 238 रन से हराया। जिसमें मुन्नार यादव 150 रन और राहुल ने 100 रन बनाएं।मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मुन्नार यादव बने।जेम्स मैदान पर दूसरे मैच में कानपुर जेम्स ने महाकाल वारियर्स को छह विकेट से मात दी।
राहुल सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में वी राइजिंग ने डायनेमिक वारियर्स को 85 रन से पराजित किया। एससीजी मैदान पर चौथे मैच में रेडविंग्स ने आरसीबी को सात विकेट से मात दी।

