मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कीड़ा भारती ने कर्तव्य कटियार का किया सम्मान 
कानपुर

Kanpur : कीड़ा भारती ने कर्तव्य कटियार का किया सम्मान 

Akash Chaudhary
Kanpur ।खेल के लिए कार्य करने वाला क्रीड़ा भारती द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित हुई।जिसमे इस बार 596 जनपदों से 1,38,806 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।यह प्रतियोगिता 9 दिसंबर 2024 को ऑन लाइन आयोजित की गई थी और 10 दिसंबर को परिणाम भी घोषित कर दिया गया था।जिसमें शहर के कर्तव्य कटियार ने पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर जनपद ही नहीं पूरे कानपुर प्रांत का नाम रोशन किया है।
कर्तव्य की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित,प्रांत मंत्री नीतू कटियार, व क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा प्रमुख अशोक सिंह ने कर्तव्य कटियार को 11 हजार रुपए की चेक उनके पिता विजय कटियार और माता प्रगति कटियार को देकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *