मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: रोवर्स को हराकर केडीएमए फाइनल में
कानपुर

Kanpur: रोवर्स को हराकर केडीएमए फाइनल में

Parpanch News

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व ओलंपिक रजि. क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित कलावती क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें केडीएमए ने रोवर्स क्लब को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में रोवर्स क्लब की टीम 29.2 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। रोवर्स क्लब से सार्थक लोहिया ने 44 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में शिवम दीक्षित ने बिना रन बनाए 4 और सौरभ सिंह ने 3 को आउट किया। जवाब में केडीएमए ने 20.1 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बनाकर
मैच जीते। जीत में सुधांशु चौरसिया ने 39 रन, सुमित सिंह राठौर ने 26, सत्यम दीक्षित 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास यादव व शिवम शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शिवम दीक्षित को दिया गया। यह
जानकारी आयोजन सचिव राम किशोर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *