Kanpur । मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से महाराजा तेजसिंह स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए ने अलीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को आठ विकेट से पराजित किया। मैनपुरी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में अलीगढ़ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बनाए। इसमें आदिल सैफी ने 24 व विशाल यादव ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सतनाम ने तीन और ईशान ने एक को आउट किया।

जवाब में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सतनाम सिंह ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम गौतम व अमित कुमार ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सतनाम सिंह को चुना गया।

