Monday, June 29, 2026
HomeखेलKanpur : नेशनल योगासन में कानपुर का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते...

Kanpur : नेशनल योगासन में कानपुर का कमाल, तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

रुड़की में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुनिका, दिव्यांशी और आकृत ने बढ़ाया जिले का मान

Kanpur । उत्तराखंड के रुड़की स्थित सीओईआर यूनिवर्सिटी में 26 से 28 जून तक आयोजित नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए गुनिका रतन, दिव्यांशी और आकृत बाजपेई ने अपने उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीतकर कानपुर और प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने नेशनल जज एवं उत्तर प्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समापन समारोह में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया, टेक्निकल डायरेक्टर रितु भदौरिया, नेशनल प्रेजिडेंट अंशु सरकार तथा उत्तर प्रदेश के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने कहा कि कानपुर के इन उभरते खिलाड़ियों में आगामी थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशियाई पैसिफिक योगासन खेलों में भारत के लिए पदक जीतने की पूरी क्षमता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...