Wednesday, September 30, 2026
HomeखेलKanpur : पहली बार नेशनल में उतरे जय ने साधा सोना, नौ...

Kanpur : पहली बार नेशनल में उतरे जय ने साधा सोना, नौ पदकों से चमकी अकादमी

Kanpur । पहली बार स्कूल नेशनल खेलने उतरे कानपुर के जय कुमार ने अपनी निशानेबाजी से ऐसा दम दिखाया कि सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साध दिया। आईसीएसई बोर्ड स्कूल नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में यूथ आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य समेत कुल नौ पदक जीते।

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक आंध्र प्रदेश के द फ्यूचर किड्स स्कूल और बालक वर्ग की प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक कोलकाता के द हेरिटेज स्कूल में हुई। घनश्याम दास शिव कुमार हायर सेकेंडरी स्कूल, किदवई नगर में संचालित यूथ आर्चरी अकादमी एवं क्रीड़ा केंद्र के 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में चुनौती पेश की।

अंडर-14 इंडियन राउंड बालक वर्ग में जय कुमार ने अपने पहले ही स्कूल नेशनल में सर्वाधिक स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वह स्कूल स्टेट चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में विदुषी शुक्ला ने तीन रजत और रत्नम दीक्षित ने तीन कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-19 कंपाउंड बालिका वर्ग में रीतिका सिंह ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 रिकर्व बो में विधु राज केसरवानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-14 कंपाउंड में अंश सरोज चौथे और अंडर-17 इंडियन राउंड में सूर्यांश गुप्ता भी चौथे स्थान पर रहे।खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य दिसंबर में अमरावती में होने वाली एसजीएफआई तीरंदाजी प्रतियोगिता है। प्रदर्शन पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सह-सचिव संदीप कुमार पासवान समेत पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...