38 खिलाड़ियों के ट्रायल में चुनी गई जिला टीम, चार से छह अक्तूबर तक राज्य चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आजाद नगर स्थित पंडित दीन दयाल विद्यालय में बुधवार को जूनियर एथलेटिक्स टीम के लिए ट्रायल हुआ। इसमें 38 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित एथलीट चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में वैभवी, वेदिका, अराध्या और कृति तथा बालक वर्ग में सौर्य तिवारी व अपूर्व चुने गए। 16 वर्ष से कम बालिका वर्ग में वैस्श्वी यादव, तान्या, नित्या, दिव्यांशी और प्रियंका ने जगह बनाई। बालक वर्ग में जुनैल, विराट, सौर्य वर्धन और अपूर्व कश्यप चयनित हुए।

18 वर्ष से कम बालक वर्ग में शिखर यादव, विदित सैनी, अश्मित, अभिनय, अंकित, अभिषेक साहू और प्रशांत का चयन हुआ। 20 वर्ष बालक वर्ग में द्रव्यांश सोनी, पियूष, शान पंत और प्रिंस पाल टीम में शामिल किए गए।
ट्रायल के दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, सचिव सौम्या अवस्थी, अंकित गुप्ता, अभय और सूरज मौजूद रहे। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर टीम को अंतिम रूप दिया।


