Monday, June 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : विधायक सुरेंद्र मैथानी की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर...

Kanpur : विधायक सुरेंद्र मैथानी की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का भव्य स्वागत

Kanpur । भाजपा के नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम नगर आगमन पर जाजमऊ पुल पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी, मेयर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#kanpur

जाजमऊ से शुरू हुआ स्वागत काफिला हरजिंदर नगर, श्याम नगर, यशोदा नगर होते हुए नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर जीत का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भाजपा को और सशक्त बनाया जाएगा।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, महेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित 17 जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...