मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए कानपुर टीम चयनित
खेल

Kanpur: राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए कानपुर टीम चयनित

Parpanch Newsअपडेट: December 12, 2024

Kanpur: आगरा में 13 से 15 दिसंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को कानपुर मंडल की टीम घोषित हुई।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दो वर्गों में टीमों को चुना गया। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने दी। कोच रामसजन यादव ने जानकारी दी कि चयनित टीम को खेल विभाग की तरफ से गुरुवार सायं किट का वितरण किया गया।

चयनित टीम इस प्रकार है…
फ्री स्टाइल- रवि प्रजापति, विकास शर्मा, सत्यम, विजय शुक्ला, अमन, आदर्श, अश्विनी यादव, जाहिद हाशमी, युवराज बाजपेई, प्रियांशु द्विवेदी शामिल है। टीम मैनेजर रामसजन यादव हैं।
ग्रीको रोमन- साहिल राजपूत, सनी यादव, शिवचन्द्र यादव, सागर, शौर्य शर्मा, आकाश सिंह, अंकित सिंह, सुशेक यादव, मयंक, दिव्यांशु यादव हैं। टीम मैनेजर दीपक यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *