मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : निखिल की गेंदबाजी से कानपुर सुपर जाइंट्स जीता
खेल

Kanpur : निखिल की गेंदबाजी से कानपुर सुपर जाइंट्स जीता

Akash Chaudhary
Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग वेटरंस समर लीग फॉर सिग्नेचर कप में कानपुर पैंथर्स ने शमशेर्स को 82 रन से मात दी। दूसरे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स ने कैरेबियन ब्लूस को 63 रन से हराया।जाजमऊ स्थित एसटीआई मैदान पर कानपुर पैंथर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 274 रन बनाए।
इसमें पुष्कर ने 100 रन व मिलंद ने 60 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रकाश पांडे ने तीन को आउट किया। जवाब में कानपुर शमशेर्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इसमें अजीत ने 58 व प्रकाश पांडे ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश, अमर, काका व दीपक ने एक-एक को आउट किया।
एसटीआई मैदान पर दूसरे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें विश्वास ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैभव ने तीन को आउट किया। जवाब में कैरेबियन ब्लूस की पूरी टीम 17.2 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसमें प्रफुल्ल ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निखिल ने तीन व हर्षित ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *