Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में कानपुर साउथ ने एसपीएसएसए को 163 रन से मात दी। दूसरे मैच में एसएस क्लब ने बीवीएस क्लब को 10 विकेट से हराया। तीसरे मुकाबले में रोलैंड क्लब ने तिलक सोसायटी को 79 रन से पराजित किया। चौथे मुकाबले में बैचलर्स क्लब ने यशराज क्लब को आठ विकेट से हराया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ ए मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर साउथ ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 345 रन बनाए। टीम से पृथ्वीराज ने 85 रन, विदिति जोशी ने 68 रन व सागर शर्मा ने 57 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अभिनय व करन सिंह ने तीन-तीन व विकास ने दो को आउट किया। जवाब में एसपीएसएसए की पूरी टीम 34.3 ओवर में 182 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से वंश निगम ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रौनक सिंह व अनुज पाल ने चार-चार, शौर्यदीप ने दो को आउट किया।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी मैदान पर बीवीएस क्लब की पूरी टीम 26.4 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम से शुभम सिंह ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरव व अखिल यादव ने पांच-पांच विकेट झटके। जवाब में एसएस क्लब ने 11.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 76 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आरुष कश्यप ने नाबाद 52 रन बनाए। डीएवी मैदान पर तीसरे मुकाबले में रोलैंड क्लब ने 32.1 ओवर में 212 रन बनाए। टीम से मनीष वर्मा 60 रन, कुलदीप श्रीवास्तव ने 56 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुज पाल व आकाश जैन ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में तिलक सोसायटी ने 29.4 ओवर में 133 रन पर ही आउट हो गई।
टीम से अयमान पठान सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्जुन मिश्रा ने चार व अर्पित भदौरिया ने तीन को आउट किया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर चौथे मुकाबले में यशराज क्लब ने 15.1 ओवर में 53 रन बनाए। टीम से अंश यादव ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैभव वर्मा ने चार, लोकेश पटेल, दिव्यांश शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बैचलर्स क्लब ने छह ओवर में दो विकेट पर 59 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सुनील कुशवाहा ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्थव व अभिजीत ने एक-एक विकेट लिया।

