मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर सीएसजेएमयू ने जामिया मिलिया इस्लामिया को किया पराजित 
खेल

Kanpur : कानपुर सीएसजेएमयू ने जामिया मिलिया इस्लामिया को किया पराजित 

Akash Chaudhary
Kanpur ।दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से नॉर्थ जोन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता मे मैच खेला गया। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसजेएमयू) ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय को सात विकेट से पराजित किया।
गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के मैदान पर खेले गए मैच में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसजेएमयू कानपुर ने 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीता। जीत में भव्य तिवारी ने नाबाद 62 व अमन चौहान ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *