मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों की टिप्स देकर, जेएनटी कैंप किया स्थगित
खेल

Kanpur : खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों की टिप्स देकर, जेएनटी कैंप किया स्थगित

Akash Chaudharyअपडेट: December 24, 2024
Kanpur ।जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन का अंडर-12 खिलाड़ियों का पांच दिवसीय कैंप कानपुर साउथ मैदान पर शुरु होना था। लेकिन, रात में हुई बारिश व खराब मौसम के कारण यह कैंप स्थगित कर दिया गया है।
#kanpur
संस्था के सचिव संजय शुुक्ला ने बताया कि मंगलवार को 28 खिलाड़ियों उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण अभ्यास सत्र को स्थगित कर दिया गया।फिर कोच विकास यादव ने सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी कि एक खिलाड़ी के रूप
 में उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या कैसे होनी चाहिए और उनका कैसे पालन करना होता है। साथ ही खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करवाया।
#kanpur
अंत में मुख्य अतिथि नवनीत जैन ने प्रत्येक खिलाड़ी को क्रिकेट किट, स्वेटर, कैप और बैग बांटा। सचिव ने बताया कि कैंप की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इस मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, संजय तिवारी, अहमद अली खान तालिब, अभिषेक तिवारी, दिनेश कुमार, शिव श्रीवास्तव, आयुष तिवारी आदि मौजूद
 रहे।
https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=5407&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *