मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: वर्णित की हैट्रिक से दीनदयाल सेमीफाइनल में
खेल

Kanpur: वर्णित की हैट्रिक से दीनदयाल सेमीफाइनल में

Parpanch News

Kanpur: कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन संबद्ध उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रथम अंडर -19 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए।

#Kanpur:
पहले मैच में एनएलके विष्णुपुरी ने 10 ओवर में 87 रन बनाए। जवाब में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने आखरी ओवर की लास्ट बॉल पर रन बनाकर जीत 3 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ऑक्सफोर्ड ने 10 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में एचएमएस ने 8 ओवर में 91 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।

#Kanpur:

तीसरे मैच में स्वराज इंडिया ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 73 रन बनाए। जवाब में एचएमएस ने मात्र 4 ओवर में 75 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। चौथे मैच में हीरालाल पटेल ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में पृथ्वीराज चौहान स्कूल की पूरी टीम 79 पर आल आउट हो गई और हीरालाल पटेल स्कूल ने 16 रन से मैच जीता।

#Kanpur:

पांचवें मैच में हीरालाल पटेल पहले खेलते हुए मात्र 28 रनों पर आल आउट हो गई।  जवाब में मात्र 2 ओवर में पंडित दीनदयाल में मैच को 10 विकेट से जीत लिया। वर्णित निगम की हैट्रिक के दम पर पंडित दीनदयाल सेमीफाइनल प्रवेश किया। इस मौके पर कानपुर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अर्पित तिवारी, कोषाध्यक्ष हरबंश सिंह चौहान, प्रमोद पाटिल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *