मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: ग्रेजुएट क्लब का शानदार आगाज
खेल

Kanpur: ग्रेजुएट क्लब का शानदार आगाज

Parpanch News
Cricket

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त वाईएमसीसी क्लब की ओर से मुक्ता मालवीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच सोमवार को ग्रेजुएट और एसएसएसए के बीच खेला गया। जिसमें ग्रेजुएट ने एसएसएसए को 37 रन से हराया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में ग्रेजुएट क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 240 रन बनाए। इसमें मो. अली ने 88 रन, युवराज यादव ने 70 नाबाद और बिलाल फिरोज ने 51 रन नाबाद बनाए, गेंदबाजी में शिखर शर्मा ने दो, वैभव शुक्ला, नितिन तोमर, धनंजय यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में एसएसएसए की पूरी टीम 32.4 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से धनंजय यादव ने 64 रन, अजय ठाकुर ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित कुमार ने पांच, युवराज यादव ने तीन, रहमान खान व बिलाल फिरोज ने एक-एक को आउट कर टीम को जीत दिलायी। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ग्रेजुएट के युवराज यादव को 70 रन नाबाद और तीन विकेट लेने के लिए दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *