Kanpur। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में कलावती सुपर किंग्स ने फिल्क्यू स्पोर्ट्स इलेवन को दो विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने नाइट स्कैचर्स जूनियर्स की टीम को 37 रन से पराजित किया।
कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में फिल्क्यू स्पोर्ट्स इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 124 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से अव्यक्त पांडे ने 21 रन, प्रिंस ने 17 व शौर्य गुप्ता ने 16 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में शिवम यादव ने चार, अक्षत श्रीवास्तव ने तीन, रेनुवेंद्र ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कलावती सुपर किंग्स की टीम ने 15.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच अपने नाम किय। जीत में आयुष कुमार ने 42 रन, एन. रोहित कुमार ने 36 रन व अमरजीत सिंह ने 17 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में शौर्य गुप्ता, स्पर्श राजपूत और अथर्व भाटिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। चार विकेट लेने वाले शिवम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बनाए। टीम से अमन राजपूत ने 53 रन, प्रिंस यादव ने 52 रन, अरमान खान ने 44 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नाइट स्कैचर्स जूनियर्स की की ओर से ओम शर्मा व मानस वर्मा ने दो-दो, ऋषिराज, शुभ राज व दिव्यांशु प्रताप ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कैचर्स जूनियर्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी।
टीम से अनुपम तिवारी ने नाबाद 83 रन की संघषपूर्ण पारी खेली व दिव्यांशु ने 26 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। वहीं, गेंदबाजी में दीपक यादव ने दो, अभिजीत सिंह, अखंड प्रताप और अमन राजपूत ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। अर्द्धशतकीय पारी व एक विकेट लेने वाले अमन राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


