मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur। राष्ट्रीय तीरंदाजी में निशाना लगाएंगी गौरी
खेल

Kanpur। राष्ट्रीय तीरंदाजी में निशाना लगाएंगी गौरी

Akash Chaudharyअपडेट: January 3, 2026

Kanpur । स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआइ) की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की गौरी भदौरिया निशाना लगाएंगी। नौबस्ता की गौरी का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। अब वे छह से 10 जनवरी तक रांची में होने वाली चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगी। गौरी उप्र से एकमात्र रिकर्व वर्ग की तीरंदाज हैं। साउथ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक के लिए उतरेंगी।