मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: गांधीग्राम और सुपीरियर ने दर्ज की जीत
खेल

Kanpur: गांधीग्राम और सुपीरियर ने दर्ज की जीत

Parpanch News

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मैच हुए। पहले मैच में गांधीग्राम ने फ्रेंड्स स्पोर्टिंग यूनियन को 194 रन से मात दी। दूसरे मैच में सुपीरियर एकेडमी ने बीसीए को 32 रन से पराजित किया।

सप्रू मैदान पर गांधीग्राम ने 32.1 ओवर में 248 रन बनाए। जिसमें आर्यन पाल ने 57 रन व विशाल ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा, भानू प्रताप सिंह ने तीन-तीन और आभास सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग यूनियन की पूरी टीम 28.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। जिसमें भानू प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरज ने चार व तुषार ने तीन को आउट किया। एचएएल मैदान पर दूसरे मैच में सुपीरियर ने 31 ओवर में 167 रन बनाए। जिसमें विकास तिवारी ने 48 रन व लव गर्ग ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अलंकृत तिवारी, अभय वर्मा, राहुल यादव और जस आनंद ने दो-दो को आउट किया। जवाब में बीसीए की पूरी टीम 39.2 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। जिसमें संचय तिवारी ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में निष्कर्ष श्रीवास्तव ने चार, नितिन ओमर व सत्य कुमार ने दो-दो को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *