मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: आठवें पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे चाइनामैन कुलदीप यादव
खेल

Kanpur: आठवें पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे चाइनामैन कुलदीप यादव

Parpanch Newsअपडेट: December 11, 2024

Kanpur: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध कानपुर क्रिकेटर्स की ओर से आठवां पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 18 दिसंबर से कानपुर साउथ मैदान में खेला जायेगा। जिसमें चाइनामैन कुलदीप यादव भी शिरकत करेंगे।

प्रतियोगिता सचिव संजय दीक्षित ने बताया कि 21 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सीनियर डिवीजन की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें कानपुर क्रिकेटर्स, कानपुर साउथ, केडीएमए, रोवर्स क्लब, खांडेकर एकेडमी, ओलम्पिक क्लब, केसीसी और डायमंड क्लब शामिल हैं। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण यू ट्यूब पर होगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाज चाइनामैन कुलदीप यादव अपनी होम टीम रोवर्स से खेलते हुए दिखायी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *