मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : नशे में धुत युवक बना ‘दरोगा’: पुलिस सहायता केंद्र में पहन ली टोपी,कुर्सी पर जा बैठा, वीडियो वायरल
कानपुर

Kanpur : नशे में धुत युवक बना ‘दरोगा’: पुलिस सहायता केंद्र में पहन ली टोपी,कुर्सी पर जा बैठा, वीडियो वायरल

Akash Chaudharyअपडेट: September 3, 2025

नशे में धुत युवक बना ‘दरोगा देखे वीडयो

Kanpur । रावतपुर थाना स्थित मसवानपुर चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला। यहां एक नशे में धुत युवक अचानक पुलिस सहायता केंद्र में घुस गया और वहां रखी दरोगा की टोपी पहनकर कुर्सी पर बैठ गया।

 

यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वह पुलिसिया अंदाज़ में कुर्सी पर बैठा नजर आया। लोगों ने उसे हटाने की कोशिश भी की,लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

वीडियो वायरल होते ही लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में नशेबाज़ कैसे दरोगा की टोपी पहनकर उनकी कुर्सी पर बैठ सकता है।पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पहचान मसवानपुर निवासी शीलू के रूप में हुई है। रावतपुर इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा ने बताया चौराहे के पास एक एक्सीडेंट हुआ था, उस समय पिकेट पुलिस वहां मौजूद थी।

तभी नशेबाज़ युवक ने मेज पर रखी टोपी पहन ली और कुर्सी पर बैठ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटाया और शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *