मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: सीएसजेएमयू बना सेंट्रल जोन विश्वविद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट का चैम्पियन
खेल

Kanpur: सीएसजेएमयू बना सेंट्रल जोन विश्वविद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट का चैम्पियन

Parpanch News

Kanpur: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सेंट्रल जोन फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 में मेजबान सीएसजएएमयू ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन लीग मैचों का आयोजन हुआ। जिसमें पॉइंट टेबल के अनुसार छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान आईआईएमटी मेरठ को मिला और तृतीय स्थान पर लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर ने अपने नाम किया।

#Kanpur:

प्रतियोगिता का समापन समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. नीरज कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, टूर्नामेंट सचिव अजीत सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. एमके सिंह, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. आशीष कटियार, डॉ. निमिषा, डॉ. रामकिशोर, डॉ. अभिषेक मिश्रा, राहुल दीक्षित, शिवा कुमार, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *