मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सीएसजेएमयू के अजय ने जीता रजत पदक
खेल

Kanpur : ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सीएसजेएमयू के अजय ने जीता रजत पदक

Akash Chaudhary
Kanpur । पंजाब के भटिंडा में हो रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स चैंपियनशिप में कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में पूरे देश से 80 से अधिक विश्वविद्यालय के 400 से अधिक खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं।
कानपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के खेल सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे ने बताया कि अजय कुमार मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। वह कानपुर विश्वविद्यालय में बैचुर ऑफ फिजिकल एजुकेशन व स्पोर्ट्स में प्रथम वर्ष का छात्र है। लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। 26 से 29 दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में हुई 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भी अंडर-19 वर्ग में 65 किग्रा. भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था। जबकि, अब पंजाब में हो रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेन्स चैंपियनशिप में अजय ने पहले ही दिन 61 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। यह जानकारी कानपुर विश्वविद्यालय टीम के कोच रामसजन यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि अजय ने हरियाणा के खिलाडी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया था। इस उपलब्धि पर कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बधाई देते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने की शुभकामनाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *