Sunday, June 7, 2026
HomeखेलKanpur : क्रिक एकादश फाइनल में, कानपुर क्रिकेटर्स को 8 विकेट से...

Kanpur : क्रिक एकादश फाइनल में, कानपुर क्रिकेटर्स को 8 विकेट से हराया

Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को क्रिक एकादश और खांडेकर एकादश के बीच खेला जाएगा। रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिक एकादश ने कानपुर क्रिकेटर्स को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज के स्पोर्ट्स मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर क्रिकेटर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन बनाए। सर्वाधिक 32 रन आर्यन और 23 रन मृदुल ने बनाए। गेंदबाजी में क्रिक एकादश की ओर से दीपक ने चार विकेट लिए।

जवाब में क्रिक एकादश ने 14.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया। आयुष ने 55 और आदित्य ने 29 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। मैच में चार विकेट लेकर दीपक मैन आफ द मैच और अर्धशतक लगाकर आयुष सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...