आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी, कानपुर साउथ मैदान पर होंगे मुकाबले
Kanpur । केसीए से आबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की आयोजित चौथी सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी गार्ड ट्रॉफी 1 दिसंबर से खेली जाएगी। यह जानकारी आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें साउथ जिमखाना, रोवर्स, नेशनल यूथ, विनर्स क्लब, डायमंड क्लब, ओलंपिक रजि., वाडंर्स और आदर्श क्लब खेलेंगी। सभी मुकाबले कानपुर साउथ मैदान पर खेले जाएंगे।

