मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महापौर वार्ड में अभियान में बोले बच्चे महापौर जी मेरे पार्क में झूले लगवा दीजिए
कानपुर

Kanpur : महापौर वार्ड में अभियान में बोले बच्चे महापौर जी मेरे पार्क में झूले लगवा दीजिए

Akash Chaudhary

शिविर में आई 33 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।
कल वार्ड 4 के अहिरयाने में आयोजित होगा शिविर

Kanpur ।महापौर वार्ड में अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अंबेडकर पार्क चुन्नीगंज में लगे शिविर में क्षेत्र के बच्चे बोले महापौर जी हमारे इलाके में यही एक इकलौता पार्क है..जिसकी बाउड्री गिरने के करीब है..और पार्क में कोई झूला भी नहीं है।जिससे हम सभी बच्चों को खेलने में बहुत दिक्कत होती है..आप हमारे पार्क में झूले लगवा दीजिए।ये कहना था कक्षा 4 में पढ़ने वाली श्रेया, रिया, दिव्यांशी और रीना कनौजिया का..प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली जब ये सभी छात्राएं अपने हाथों से लिखी शिकायत पत्र लेकर आंबेडकर पार्क चुन्नीगंज पहुंची तो महापौर ने तत्काल अपर आयुक्त मोहम्मद आवेश और उद्यान अधीक्षक को निर्दश देते हुए कहा कि इस पार्क को 15 दिन के अंदर फिर सो दोबारा बनवाकर रंगाई पुताई और यहां पर झूले भी लगवा दें।

महापौर ने कहा कि वो इस पार्क का उद्धाटन इन बच्चों के हाथों से करवाएंगी..जिस पर वहां पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी…महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत कुल 33 समस्याएं आईं जिनमें से 11 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया..जिन समस्याओं का समाधान किया गया उनमें से ज्यादातर गंदगी, नाली भराव, लाइटिंग से संबंधित थी..महापौर ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए नगर निगम से संबंधित सभी समस्सयाओं का समाधान किया जा रहा है..जिसकी मॉनिटरिंग वो खुद कर रही हैं..महापौर ने बताया कि शनिवार को वार्ड 4 में अहिराना चौराहा ग्वालटोली में सुबह 11.30 बजे उनका समाधान शिविर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *