मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : मुख्यमंत्री ने पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर की तैयारियों की समीक्षा
कानपुर

Kanpur : मुख्यमंत्री ने पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर की तैयारियों की समीक्षा

Akash Chaudharyअपडेट: May 28, 2025

30 मई को है प्रधानमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम

खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का भी होगा लोकार्पण/ शिलान्यास

जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम तिरंगा यात्रा निकलकर रेल जनसभा में पहुंचे कार्यकर्ता

Kanpur ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग के सभागार में आला अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की समीक्षा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने के समक्ष जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण किया गया।

#kanpur

मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यक्रम में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाने के निर्देश दिए गए। कहीं भी जाम न लगने पाए और पार्किग स्थलों पर बेतरतीब वाहन न खड़े हों, जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़े। पेयजल, साफ- सफाई, यूरिनल इत्यादि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।

#kanpur

 

उन्होंने मेट्रो और के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे श्रमिकों, सेवानिवृत कर्मचारियों / अधिकारियों,सफाई कर्मचारी, स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं पार्षदों व अन्य सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के लोगों को कभी – कभी मेट्रो की फ्री यात्रा इवेंट के रूप में करवाएं, जिससे लोगों को यह बताया जा सके कि मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे अच्छा साधन है, इसके लिए लोगों को जागरूक करें।

#kanpur

उन्होंने 30 मई तक जनपद में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता का विशेष इवेंट चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़के साफ- सुथरी हों, कहीं भी झाड़ी ना हो। जिस अधिकारी की जहां ड्यूटी लगाई गई है।

#kanpur

वहां रहकर वह कार्य आवंटन का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने 30 मई को जनप्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोग उस दिन भारत के शौर्य एवं पराक्रम का गुणगान कर तिरंगा यात्रा निकालते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे, जो राष्ट्रीयता के भाव के साथ निकाला जाए ना कि अनर्गल नारों के साथ।

 

30 मई को जनसभा स्थल पर समग्र सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने अपनी तैयारियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। प्रस्तुतीकरण के उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए इमरजेंसी प्लान हमेशा तैयार रहे।

 

सफाई के साथ-साथ ट्रैफिक प्लान हर स्थिति में तैयार हो। एंटी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था को चाक – चौबंद किया जाए। साथ ही, सभा स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर इलेक्ट्रिक एंड फायर सेफ्टी व्यवस्था अवश्य हो। उन्होंने पुलिस महकमा को एसपीजी, एनएसजी, आईबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर, मंडलायुक्त के विजयेंन्द्र पंडियन, पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन समेत संबंधित विभागों के अन्य संबंधित आलाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *