मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चेन्नई,गुरुग्राम,दिल्ली,एर्नाकुलम जीते
खेल

Kanpur : बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चेन्नई,गुरुग्राम,दिल्ली,एर्नाकुलम जीते

Akash Chaudharyअपडेट: July 31, 2025

Kanpur। लखनऊ संभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को दूसरे दिन बालिका वर्ग के मैच हुए। इसकी शुरुआत प्रिंसिपल रवीश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आईआईटी स्थित केंद्रीय विद्यालय पर दूसरे दिन के पहले मुकाबले में अंडर-17 आयु वर्ग में चेन्नई ने वाराणसी को 37-18 से मात दी।

#kanpur

दूसरे मैच में गुरुग्राम संभाग ने कोलकाता संभाग को 26-17 से हराया। तीसरे मैच में दिल्ली संभाग ने हैदराबाद संभाग को 10-5 से पराजित किया। चौथे मैच में एर्नाकुलम संभाग ने अहमदाबाद संभाग को 21-19 के कांटे के मुकाबले में पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *