मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: सपा प्रत्याशी को रास्ता बताने वाले का शांति भंग में चालान,विरोध में सपा विधायक ने थाने में दिया धरना
कानपुर

Kanpur: सपा प्रत्याशी को रास्ता बताने वाले का शांति भंग में चालान,विरोध में सपा विधायक ने थाने में दिया धरना

Abhay Singh

PARPANCH NEWS: Kanpur दर्शनपुरवा में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को रास्ता बताने वाले व्यक्ति को शांति भंग में बंद किए जाने से गुस्साए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरना दिया ।चार घंटे तक चले धरने के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच दूसरे सर्किल के डीसीपी से कराए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

कुरियाना गली दर्शनपुरवा में एक मिट्टी में सीसामऊ उपचुनाव प्रत्याशी नसीम सोलंकी शोक व्यक्त करने गई थी। रास्ता पूछने पर वहां के निवासी अशोक कुमार गुप्ता (हलवाई)जी ने उनको बहू रानी आइये हम रास्ता बताते हैं मिट्टी वाले स्थान पर पहुंचा दिया। विधायक अमिताभ बाजपेई को भी लेकर गये। वहां पर भाजपा प्रत्याशी ने अशोक भाई को देख लिया, यह रास्ता बताने आये है। इतना नागवार गुजरा की पुलिस को भेजकर 151 में शांतिभंग में चालान करवा दिया।
विधायक अमिताभ बाजपेई को जैसे पता चला, फजलगंज थाने पहुंच कर छोड़ने को कहा लेकिन पुलिस की हठधर्मिता के कारण 4.30 घंटे धरने पर बैठना पड़ा।
सभी कार्यकर्ताओं को जैसे सूचना हुई सभी थाने में इकट्ठा होने लगे।
डीसीपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर आये दोषी दरोगा पर 24 घंटे में कार्यवाही का आश्वासन दिया एवं निर्दोष को छोड़ने को कहा।

साथ में सुनील सिंह साजन, विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, गजाला लारी, सम्राट विकास यादव, राजीव शर्मा, फ़ज़ल महमूद, बंटी सेंगर, रामगोपाल पुरी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, चंकी गुप्ता, बंसी गुप्ता, आशीष चौबे, विनय कोरी, पप्पन शर्मा, आशू शर्मा, चेतन पांडे, आशीष पांडे, मोईन खान, धर्मेंद्र सिंह बाली, सौरभ शुक्ला, विकास कनौजिया, बंटी यादव, अर्पित यादव, मालू गुप्ता, वरूण जायसवाल, वरूण यादव, पुण्य जैन , करूणेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्र, सौरभ गुप्ता, दीपक खोटे, सुरभित जायसवाल, नीलम रोमिला सिंह, दीपा यादव, पारूल तिवारी, नसीम अहमद, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

https://parpanch.com/kanpur-women-broke-their-fast-by-offering-arghya-to-the-rising-sun/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *